
कांगड़ा, राजीव जसवाल
पिछले कल गांव भड़ियाड़ा के वार्ड नंबर 1 तहसील व जिला कांगड़ा में किसी दूसरे की जमीन पर नजायज पंचायती शटर शैड बनाने पर मारपीट का मामला सामने आया है।
जमीनी विवाद के चलते दो तीन साल से दूसरे पक्ष लगातार परेशान करने, गलियां निकालने व मारपीट का आरोप है।
देश राज ने बताया कि जमीन उनके पिता तरलोचन के नाम पर है, मारपीट के दौरान पिछले कल उनकी पत्नी चंपा देवी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था।
जानलेवा हमला होने से महिला घायल
चंपा देवी के सिर पर हथौड़े से अनिल कुमार पुत्र श्री पूर्ण सिंह जो की फायर ब्रिगेड में कार्यरत है उसने पिछले कल जानलेवा हमला किया जिसमे चंपा देवी को सिर पर काफी चोट लगी हैं।
ऐसा जानलेवा हमला वर्ष 2019 में भी उनके परिवार पर किया गया था।
उन्होंने बताया कि अनिल कुमार के साथ साथ उनके भाई बनिल कुमार, अंजना देवी, सुनीता देवी, साहिल चौहान , मुस्कान, विसवा देवी व काम कर रहे मजदूरों ने भी हमला कर किया, इनका मानना है कि यह जमीन इनकी है लेकिन जब इनसे जमीन के कागज़ मांगे जाते है तो यह कुछ भी दिखा नही पाते।
जब एक दूसरे को बचाने के लिए सब भागे तो अनिल चौहान के ताया का लड़का रनजीत सिंह हत्यार(डाट) लेकर आया।
वार्ड पंच देखती रही तमाशा
मौके पर मौजूद वार्ड नम्बर 1 की वार्ड पंच बिंदु कुमारी ने वहां भी राजनीति खेलना शुरू कर दी और केवल मौके पर मौजूद रहकर तमाशा देखती रही।
मौके पर पहुंची पुलिस
देश राज के पुत्र निचिकेत द्वारा मौके पर पुलिस बुलाई गई और दोनो पक्षों की बात सुनकर दोनो पक्षों के लोगों का मेडिकल करवाया गया।
लेकिन आज फिर से अनिल कुमार ने उनके घर आकर गलियां निकालनी शुरू कर दी व लड़ने के लिए उकसाने लगा,देश राज के परिवार वालो ने आरोप लगाया है कि हमारे पास जमीन के सारे रिकॉर्ड, कागजात मौजूद है फिर भी अनिल कुमार द्वारा उन्हें अक्सर धमकाया जा रहा है व उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
पंचायत प्रधान का नहीं मिला सहयोग
पंचायत प्रधान भी इस मामले में उनका सहयोग नही कर रही है, दोनो पक्षों की जमीन एक ही जगह पर आसपास होने के चलते ये विवाद लगातार बढ़ रहा हैं।
