देहरा में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस

--Advertisement--

Image

देहरा, 15 अगस्त, शीतल शर्मा

देहरा में 75वां उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीद भुवनेशवर डोगरा स्टेडियम में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए पुलिस के जवानों द्वारा सलामी ली।

इस अवसर पर एसडीएम ने देहरा उपमंडल के बलिदानी जवानों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। मुख्यातिथि ने देहरा में बेसहारा गौवंश की सेवा का कार्य करने वाले स्वयंसेवकों और सफाई कर्मचारी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने अपने संदेश में सबको 75वां स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर, उन महान देशभक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का भी है, जिन्होंने मां भारती को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का इतिहास सैनिकों के पराक्रम, शौर्य और बलिदान से ओत-प्रोत है। देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद हुए विभिन्न युद्धों व संघर्षों में, इस प्रदेश के नौजवानों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों में देश के साथ हमारे छोटे से पहाड़ी देश ने भी प्रगति के कईं आयाम स्थापित किए, जिसका श्रेय यहां की कर्मशील जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। जिस हेतु सरकार द्वारा इस वर्ग के कल्याण के लिए कईं योजनाएं आज चलाई जा रही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और ढलियारा वृत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में पूर्ण उत्साह से मनाया। एसडीएम ने पुलिस के जवानों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपमंडल देहरा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों का आभार प्रकट कर उन्हें सम्मानित भी किया। जिसमें बेसहारा गैवंश की सेवा करने वाले मुकेश वालिया, कमल, अश्वनी, सन्नी और सफाई कर्मचारी सन्नी कुमार को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने इस अवसर पर अपील करते हुए कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। अतः लोग कोरोना नियमों का पालन करें तथा शारिरिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क, सेनिटाइजर आदि का प्रयोग करें और कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।

इस अवसर पर डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, बीडीओ देहरा डाॅ. स्वाति गुप्ता, तहसीलदार देहरा अमर सिंह, नायब तहसीलदार देहरा रजिन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार जसवां सुशील कुमार, नगर परिषद् अध्यक्षा सुनिता कुमारी, उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार, एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार, बलिदानी वीरों के परिजन सहित विभन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...