देवभूमि हिमाचल शर्मसार! 25 साल के पोते ने 65 साल की दादी से किया दुष्कर्म

--Advertisement--

25 वर्षीय युवक पर दादी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, घटना हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में हुई।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शिमला जिले में एक बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही पोते पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करवाई।

बुजुर्ग महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2), 332 (B), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार शाम तक को आरोपी पोते को भी हिरासत में ले लिया है।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान के बोल

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस थाना चिड़गांव में 65 साल की पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि अपने पति की मौत के बाद वो घर में अकेली ही रहती है। बीती 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया, जो कि रिश्ते में पीड़िता का पोता है और उसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने इस बारे में किसी को भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी तक दी। पीड़िता के शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...