दुबई में नौकरी का मौका, छह और सात नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

--Advertisement--

Image

आईटीआई दौलतपुर के प्रधानाचार्य संतोष नारायण ने बताया कि छह और सात नवंबर को अशोक लेलैंड अपने दुबई प्लांट के लिए युवाओं का चयन करेगी।  विभिन्न ट्रेडों के बेरोजगार युवाओं को अशोक लेलैंड अपने दुबई प्लांट में कार्य करने का मौका देगी। 

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आईटीआई दौलतपुर में युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस दौरान विभिन्न ट्रेडों के बेरोजगार युवाओं को अशोक लेलैंड अपने दुबई प्लांट में कार्य करने का मौका देगी। संस्थान के प्रधानाचार्य संतोष नारायण ने बताया कि छह और सात नवंबर को अशोक लेलैंड अपने दुबई प्लांट के लिए युवाओं का चयन करेगी।

कंपनी के मानवीय संसाधन के अधिकारी राकेश ने बताया कि साक्षात्कार के लिए एनसीवीटी से फिटर, वेल्डर, मोटर मेकेनिकल, ऑटोमोबाइल, पेंटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास पासपोर्ट होना भी अनिवार्य है। बिना पासपोर्ट के कोई अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 20 हजार मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करवाएगी। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार आईटीआई दौलतपुर में छह व सात नवंबर को सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...