दुकान से बर्तन लेकर चलती बनी महिला, दुकानदार पैसे लेने घर पहुंचा तो गाली गलौज कर धमकाया

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

कस्बा अम्ब के दुकानदार ने एक महिला पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को अम्ब में बर्तन की दुकान करने वाले दुकानदार ने शिकायत दी है कि एक महिला उसकी दुकान से सगला लेकर गई लेकिन अब आरोपित महिला न तो उसे सगले की कीमत दे रही है और न ही वापस कर रही है। हालांकि पीड़ित दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने तो जांच शुरू कर दी है लेकिन बाजार में भी इस बात के खूब चर्चे हैं।

दरअसल सामाजिक व धार्मिक समारोहों में दाल-चावल बनाने में उपयोग में लाए जाने वाले पीतल के सगले को अम्ब कस्बे की एक महिला बर्तन की दुकान से यह कह कर ले गई कि उसके घर में पुराना पीतल का सगला पड़ा है जिसे वह कबाड़ में बेचना चाहती है।

लेकिन वह उस पुराने सगले को लाकर उसे बेच देगी और उसकी जितनी कीमत बनेगी, उसे काटकर वह इस नए सगले की बाकी कीमत उसे दे देगी। लेकिन शाम तक जब महिला रुपये और पुराना सगला लेकर वापस नहीं आई तो दुकानदार सगले के रुपये लेने महिला के घर पहुंचा गया।

आरोप है कि महिला ने रुपये मांगने पर दुकानदार से न केवल गाली गलौज किया बल्कि महिला के बेटे ने भी रुपये देने के बजाय दुकानदार को डराया और धमकाया। जिसके चलते दुकानदार को उनके घर से खाली हाथ ही लौटना पड़ा। अब पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर महिला से उक्त सगला या उसकी पूरी कीमत दिलवाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...