दुःखद: मेघालय में परगोड़ निवासी बीएसएफ जवान शहीद

--Advertisement--

लंज/शाहपुर – अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अधीन पंचायत परगोड़ का जवान शहीद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद विजय कुमार (41) पुत्र सागर सिंह बर्द्धन वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था।

विजय कुमार मौजूदा समय में मेघालय में बतौर हबलदार कार्यरत था तथा 9 अगस्त बुधवार को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसकी सूचना परिवार को मिली तो परिवार सहित पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा घर में परिवार को ढांढस बंधवाने वालों का तांता लगा हुआ है। शहीद विजय कुमार अभी 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापिस ड्यूटी गया था।

शहीद के पिता सूबेदार सागर सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता स्वर्णा देवी गृहिणी है। शहीद विजय कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सुलक्षणा 37 साल व तीन लड़कियां 15 वर्षीय बेटी कुमकुम, 12 वर्षीय शगुन व चार वर्षीय सहज बर्द्धन को छोड़ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद विजय कुमार का शव मेघालय से हवाई जहाज के माध्यम से दिल्ली पहुंचाई गई है तथा शुक्रवार को शहीद का शव घर पहुंचेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप की ‘सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी’, आखिरी लाहौर के टेबल पर क्या हुआ?

हिमखबर डेस्क टी-20 वल्र्ड कप 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी...

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी...

गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, ‘सफेद जहर’ के साथ 2 युवक गिरफ्तार

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में...