दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा कुठेहड़ में नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से की गई तीन नियुक्तियां

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा कुठेहड़ में नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से तीन नियुक्तियां करने का मामला उजागर हुआ है तथा जांच के बाद सीमित को तीनों नियुक्तियों को रद्द करके उनको दिए गए वेतन-भत्ते वापिस जमा करवाने आदेश जारी किए गए हैं तथा अगर समयावधि में ऋण वापिस न किया गया तो नियमानुसार सीमित पर कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार जाहिर अब्बास खान व ईश्वर दास निवासी कुठेहड़ ने दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ में नियमों को दरकिनार करके बिंदु कुमारी को सहायक सचिव, अंजू बाला को सेवादार तथा कुडाद्दीन व बलि मोहम्मद को चौकीदार पद पर नियुक्त किया गया है।

कमेटी द्वारा अपनी मनमर्जी से 30 अप्रैल 2005 को बिंदु कुमारी को सहायक सचिव, 25दिसंबर 2012 को अंजू बाला को सेवादार तथा कुडाद्दीन को चौकीदार पद पर नियुक्त किया गया तथा 30 जनवरी 2018 को कुडाद्दीन द्वारा त्याग देने के बाद 15 मार्च 2018 को चौकीदार पद पर नियुक्त किया गया है।

जांच में सभी नियुक्तियां गलत पाई गई हैं। जिला निरीक्षक ने सीमित को आदेश दिया है कि तीनों नियुक्तियों को रद्द करके इनको दिए गए वेतन व भत्ते की वापिस अदायगी एक माह तक आदेश दिए हैं तथा अगर अदायगी न हुई तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एआरसीएस मनमोहन कृष्ण के बोल

इस बारे में एआरसीएस मनमोहन कृष्ण ने कहा कि सीमित में तीनों नियुक्तियां गलत तरीके से हुई हैं। उन्होंने कहा कि तीनों को नियुक्तियां एक माह के भीतर निरस्त करके इनको दिए गए वेतन व भत्ते सीमित में वापिस जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...