दिल्ली पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’! LNJP अस्पताल में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

साउथ अफ्रीका में पैदा हुए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ ने कल भारत में भी दस्तक दे दी थी इसके साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इसके साथ ही सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि, अन्य के जांच नतीजें आने बाकी है। बताया जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को ‘ओमिक्रॉन’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। गुरुवार तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे, सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में 2 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के संभावित मामले मिले हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने जानकारी देते हुए कहा था कि 2 लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं, एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है, एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है, उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...