दिल्ली के लिए एचआरटीसी के 13 रूट बंद, राजधानी में प्रदूषण का ग्राफ बढऩे से लिया निर्णय

--Advertisement--

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का ग्राफ बढऩे से लिया निर्णय, एचआरटीसी के पास 24 बसों की कमी, 13 रूट क्लब किए।

शिमला – नितिश पठानियां

देश की राजधानी दिल्ली के लिए एचआरटीसी के 13 रूट बंद कर दिए गए हैं। क्योंकि इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है और वहां पर केवल इलैक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 टाइप की बसें ही प्रवेश कर सकती हैं और इन बसों की एचआरटीसी के पास कमी है।

बताया जाता है कि बीएस-6 टाइप की बसों की कमी के कारण यहां 13 रूट क्लब कर दिए गए हैं। बीएस-6 टाइप की सुपर लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया यहां पर चल रही है और इस टाइप की साधारण बसें एचआरटीसी के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में वोल्वो बसें जो बीएस-4 टाइप की हैं उनको दिल्ली नहीं भेजा जा सकता। केवल बीएस-6 टाइप की बसें ही वहां जाएंगी लिहाजा यहां पर कई रूट को एचआरटीसी ने क्लब कर दिया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी होनी तय है।

बताया जाता है कि एचआरटीसी के पास सुपर लग्जरी बसें जो 24 बसों की खरीद होनी है वो 30 दिसंबर तक आएंगी जिसके लिए टेंडर किया जा चुका है। इन बसों को जल्द से जल्द लेने के लिए एचआरटीसी ने प्रयास किया मगर वो नहीं हो सका लिहाजा उसे दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।

अब क्योंकि दिल्ली में दूसरे बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है इसलिए एचआरटीसी के सामने भी दिक्कत हो गई है और वो अपनी सभी बसों को वहां नहीं भेज सकता। इसमें वोल्वो बसों के रूट भी प्रभावित होंगे क्योंकि एचआरटीसी के पास बीएस-6 टाइप की बसें पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। निगम के मुताबिक इस बदलाव में केवल कम ऑक्यूपेंसी वाले रूटों को अन्य रूटों के साथ क्लब किया है।

यह रूट होंगे बंद

रूट का नामसमय
शिमला दिल्ली9:45 अपराहन
हमीरपुर दिल्ली9:00 पूर्वाहन
शिमला दिल्ली9:30 पूर्वाहन
रोहडू दिल्ली5:00 पूर्वाहन
डलहौजी दिल्ली2:55 पूर्वाहन
चिंतपूर्णी दिल्ली8:15 पूर्वाहन
मनाली दिल्ली7:00 पूर्वाहन
मनाली दिल्ली केवल चंडीगढ़ तक ही चलेगी 8:00 अपराहन
मनाली दिल्लीए3:00 पूर्वाहन
मनाली दिल्लीए5:00 पूर्वाहन
मैक्लोडगंज दिल्ली5:35 पूर्वाहन
पालमपुर दिल्लीए6:40 पूर्वाहन
पालमपुर दिल्लीए7:00 अपराहन
नालागढ़ दिल्लीए8:15 पूर्वाहन
ये बसें नियमित रूप से चलेंगी
शिमला दिल्ली     8:30 अपराहन
शिमला दिल्ली     11:15 अपराहन
शिमला दिल्ली     1:45 पूर्वाहन
शिमला दिल्ली     8:00 पूर्वाहन
सरकाघाट.दिल्ली   6:30 पूर्वाहन
शिमला दिल्ली     9:00 पूर्वाहन
रामपुर दिल्ली     5:00 पूर्वाहन
चंबा दिल्ली       5:40 पूर्वाहन
रिवालसर दिल्ली   7:00 पूर्वाहन
मनाली दिल्ली     4:00 पूर्वाहन
मनाली दिल्ली     6:00 पूर्वाहन
मनाली दिल्ली    8:00 पूर्वाहन
हमीरपुर दिल्ली     8 बजे पूर्वाहन
मैक्लोडगंज दिल्ली    7 बजे पूर्वाहन
बीड दिल्ली वाया बैजनाथ पालमपुर नगरोटा 3:45 पूर्वाहन
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...