दिल्ली के पर्यटक ने पिस्टल से धमकाया स्थानीय व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

कुल्लू के अंतर्गत बंजार उपमंडल में ज़िभी के समीप दिल्ली के एक पर्यटक ने पिस्टल निकालकर एक व्यक्ति को धमकाया। इस दौरान बमुश्किल पर्यटक को काबू किया गया और मौजूद लोगों ने उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद घटना की जानकारी बंजार पुलिस को दी गई। बंजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने पिस्टल निकालकर धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 504 और 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान अजय दलाल निवासी द्वारका सेक्टर 6, साउथ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंजार पुलिस थाना में एक सूचना मिली थी कि मदर टच कैफे जीभी वैली के नजदीक उक्त व्यक्ति ने एक वाहन (HR13P-0001) को बीच सड़क में रोका है साथ ही वो स्थानीय व्यक्ति को धमका रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने पिस्टल निकाल कर उसे शूट करने की धमकी दी।

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार एक अन्य व्यक्ति की मदद से उन्होंने दिल्ली के पर्यटक की पिस्टल छीन ली अन्यथा वो फायर कर देता, लिहाजा, अब इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...