दियोटसिद्ध का चढ़ावा डेढ़ करोड़ के पार, दिल खोलकर विदेशी मुद्रा चढ़ा रहे श्रद्धालू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल योगी सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मे चैत्र मेलों को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या मे दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। मेले के प्रथम सप्ताह मे अब तक लाखों श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर पौनाहारी का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके है।

देश विदेश से बाल योगी के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालु बाबा जी के चरणों मे दिल खोलकर दान भी कर रहे है। पिछले करीब एक सप्ताह मे मंदिर न्यास को श्रद्धालुओं से चढ़ावे व दान के रूप मे डेढ़ करोड़ के करीब चढ़ावा प्राप्त हो चुका है। इसके आलावा सोना चांदी व विदेशी मुद्रा को भी श्रद्धालू बढ़-चढ़ कर दान कर रहे है।

वीरवार को हुई चढ़ावे की गिनती के मुताबिक श्रद्धालुओं से कुल 16,57, 798 रूपये प्राप्त हुए है जिसमे चढ़ावे के रूप मे 12, 61, 808 रूपये जबकि दान के रूप मे 3, 95,990 रूपये प्राप्त हुए है।

इसके आलावा सोना 5 ग्राम 450 मिलीग्राम, चांदी 16 ग्राम 850 ग्राम, इंग्लैंड पाउंड 10, यूएसए डॉलर 35, यूरो 190, कनेड़ा डालर 330, ऑस्ट्रेलिया डॉलर 150, यूएई दिराम 10, न्यूजईलैंड डॉलर 20 बाबा जी के चरणों मे अर्पित किए है।

दीगर है कि 14 मार्च से दौलगिरी पर्वत पर विराजमान बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मे चैत्र मेले चल रहे है। आधिकारिक तौर पर 14 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलो मे भारी संख्या मे श्रद्धालु यहां पहुंच रहे है।

चैत्र मास बाल योगी का माह होने के चलते दौलगिरी पर्वत 24 घंटे पौणाहारी के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने 250 के करीब पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया है। जो सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को गाइड करने के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात है।

इसके अलावा 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर भी दियोटसिद्ध की हर गतिविधि पर लगाई गई है, जिनका सीधा संचालन पुलिस कंट्रोल रूम से हो रहा है। इसके आलावा इतिहास मे पहली बार बाबा की नगरी की निगरानी पर दरों के माध्यम से आसमान से भी नजर रखी जा रही है ताकि भीड़ के बीच आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

दियोटसिद्ध चैत्र मेले के दौरान वीरवार को चढ़ावे की गिनती के दौरान 16, 57, 798 रूपये प्राप्त हुए है। दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या मे भी इजाफा हो रहा है। श्रद्धालुओं को मेले के दौरान हर सुविधा मिल सके इसका ध्यान रखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को भी 24 घंटे खोला गया है। बाबा की आरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा है, ताकि किसी कारण यहां न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु घर मे बैठकर दर्शन व आरती को देख सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...