दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान, बाहरी राज्यों से पहुंच रहे व्यापारी

--Advertisement--

दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान, सीपीएस सुंदर ठाकुर ले रहे तैयारियों का जायजा, बाहरी राज्यों से पहुंच रहे व्यापारी

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अब मैदान सजना शुरू हो गया है। इसके अलावा बाहरी राज्य से भी व्यापारी यहां पहुंच रहे हैं। यहां पर प्रशासन के द्वारा इस बार पांच डोम लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भी माल रोड सहित अन्य जगहों पर दुकान सजाने का काम लगातार जारी है। सीपीएस सुंदर ठाकुर खुद सभी तैयारियां का जायजा ले रहे हैं।

सुंदर ठाकुर ने आज ढालपुर मैदान का निरीक्षण किया तथा प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इसके अलावा देवी देवताओं के अस्थाई शिवरों में भी सफाई का काम शुरू हो गया है और कुछ देवी देवताओं के हरियान पहले पहुंचकर यहां पर टेंट आदि लगाने की व्यवस्था में जुट गए हैं। 13 से 19 अक्टूबर तक ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा और जिला प्रशासन के द्वारा इसके लिए 332 देवी देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

दशहरा उत्सव में देवी-देवता एक साल बाद भगवान रघुनाथ जी से भव्य देव मिलन करते और यहां से शक्तियां अर्जिंत कर अपने देवालय लौटते हैं। कैनोपी टैंटों के बीच ढालपुर का माल रोड की सुंदरता भी और बढ़ती जा रही है। ढालपुर को भी उत्सव के लिए बेहद भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। जहां कैनोपी टेंट लगने से ढालपुर का मालरोड बहुत खूबसूरत दिख रहा रहा है। खेल मैदान में झूले लगाए जा रहे हैं और इसी मैदान में डोम का कार्य भी हो रहा है।

सीपीएस सुंदर ठाकुर के बोल 

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर मैदान को सजाया जा रहा है और बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारी के लिए भी प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की जा रही है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा और कई विदेश के राजदूत भी इस दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...