दर्दनाक हादसा: टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका, व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहाँ हवा भरते समय अचानक एक टायर फट गया, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना शहर के पास सुल्तानपुर के परेल इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय राकेश कुमार, पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव छमैरी (चमीनू), टायर में हवा भर रहे थे। इसी दौरान, तेज धमाके के साथ टायर फट गया। धमाका इतना ज़ोरदार था कि राकेश उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद, घायल राकेश को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस इस दुखद हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि टायर फटने का असल कारण क्या था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...