दर्दनाक सड़क हादसे में चार की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में एक कार खाई में लुढ़क गई, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। कुपवी तहसील के तहत मझोली कैंची स्थल के पास हादसा हुआ।

कार सवार सभी पांच लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने हरिपुरधार अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल रणवीर सिंह को हरिपुरधार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आइजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है।

 

यह सभी लोग जिला सिरमौर के हरिपुरधार से कार में सवार होकर अपने घर बाग गांव जा रहे थे कि मझोली कैंची के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। मृतकों की पहचान जीवन सिंह, रोशन, राजेंद्र, विद्या देवी निवासी बाग के रूप में हुई है।

डीएसपी चौपाल राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि तहसीलदार कुपवी को फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे पर चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट व पंचायत समिति कुपवी की अध्यक्ष रिंकू शर्मा ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...