दर्दनाक : आंगन में खेल रहा था डेढ़ साल का मासूम, सांप ने काटा और हो गई मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत छत्र में करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे को आंगन में खेलते समय सांप ने डस लिया जिस कारण रियान पुत्र राजकुमार की मौत हो गई।

पंचायत प्रधान शम्मी ठाकुर ने बताया कि पंचायत के गांव कंगरुट के राज कुमार का करीब डेढ़ वर्षीय बच्चा रियान अपने ही आंगन में खेल रहा था कि अचानक उसे सांप ने काट लिया।

उसे परिजनों द्वारा पठानकोट ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जिसकी जानकारी पुलिस चौकी रैहन को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एएसपी नूरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में सांप के काटने से एक महिला की बुधवार शाम को उपचार के दौरान डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में मौत हो गई।

ज्वाली थाना के अंतर्गत 56 वर्षीय महिला को टांडा में कुछ दिन पूर्व उपचार के लिए लाया गया था, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...