
शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा शाहपुर की धार कंडी क्षेत्र की कांग्रेस कमेटी ने देश व प्रदेश में बढ़ती मंहगाई पर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया अगुवाई में दरिणी बाजार से लेकर उप तहसील दरिणी तक बढ़ती महंगाई ओर धार कंडी क्षेत्र की 108 एम्बुलेंस को रिडकमार में न रखने पर ओर सड़को की दुर्दशा को लेकर एक रोष रैली निकाली गई।
स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में धार कंडी क्षेत्र कांग्रेस कमेटी एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता ने नायब तहसीलदार दरिणी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमे धार कंडी क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को शुरू करने और सड़कों की दुर्दशा को सुधारने के लिए रैली निकाल कर नारे बाजी की।
रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व बढ़ती मंहगाई को लेकर हिमाचल सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गेस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ गेस सिलेंडरों को हार पहनाकर रोष निकाला।
पठानिया ने कहा कि धार कंडी में कांग्रेस ने ये रोष रैली केंद्र सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा रोजाना रोज़मर्रा की वस्तुओं पर की जा रही । उन्होंने कहा कि ये रोष तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार महंगाई से लोगों को राहत नहीं देती।पेट्रोल डीजल के बाद अब सीमेंट और सरिया के दामों में भी हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही है।
सीमेंट कंपनियों ने 35 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं जिस पर कांग्रेस भड़क गई है और सरकार पर सीमेंट कंपनियों को जनता को लूटने की खुली छूट देने के आरोप लगाए हैं। आए दिन सीमेंट के दामों में 35 रुपए तक की वृद्धि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का भी सीमेंट कम्पनियों पर नियंत्रण नहीं है जो दिन प्रतिदिन सीमेंट कंपनी सीमेंट के दामों में वृद्धि कर रही है। प्रदेश की जनता को अपना घर बनाना मुश्किल हो गया है।
सरकार की सीमेंट कंपनियों के साथ सांठगांठ है। तभी सरकार को प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नही। इसलिए आये हर दिन सीमेंट के दाम बढ़ा कर आम लोगों की कमर तोड़ी जा रही है प्रदेश में सब्जियां खाद्य वस्तुओं के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं और लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
पीएम मोदी ने लोगों से वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड रोजगार पैदा किए जाएंगे। लेकिन आज युवा बेरोजगार है व कोई भी वायदा प्रधानमंत्री द्वारा पूरा नहीं किया गया है। महंगाई सर चढ़कर बोल रही है। सीमेंट आज 500 के आसपास प्रति बेग हो गया है।
आलू सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल 100 के पार और सरिया 9000 के ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में गरीब आदमी क्या करेगा ना तो गरीब के पास काम है और ऊपर से महंगाई बहुत ज्यादा हो रही है। अब जनता भाजपा सरकार के झूठे जुमले से तंग आ चुकी है और कांग्रेस के साथ हो रही है।
ये रहे मोजुद
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल सिंह,धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल,उप प्रधान रजिंदर शर्मा,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,नीना ठाकुर महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष एव जिला परिषद सदस्य,रीना पठानिया, अजय बबली प्रधान, कमल कटोच पूर्व उप प्रधान,बाली राम एस०टी० प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, इकवाल सिंह मिंटा पंचायती राज संगठन ब्लॉक् अध्यक्ष,ठानु राम,नंद लाल उप प्रधान,ऋषि शर्मा,देश राज,शंकर सिंह,एव युवा कांग्रेस ,स्थानीय महिलाए मोजूद थी।
