
दशहरा के आयोजन को लेकर बनाई रणनीति।
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
हरिपुर मैं दशहरा मनाए जाने को लेकर एक एहम मीटिंग का आयोजन दशहरा कमेटी अध्यक्ष दयाराम की अध्यक्षता मैं लोक निर्माण विभाग हरिपुर के विश्राम गृह में किया गया जिसमे दशहरे के आयोजन के बारे विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी रणनीति तैयार की गई ।
जिसमे उपस्थित कमेटी के सदस्यों संयोजक प्रवीण कुमार कार्यकारिणी प्रधान सुरेश धीमान महासचिव नरेंद्र रैना व्यापार मंडल प्रधान अतुल महाजन वरिष्ठ नागरिक विजयेंद्र गुलेरिया की अगुवाई में इस मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमे सर्वसेहमति से निर्णय लिया गया की दशहरा कमेटी के अध्यक्ष दयाराम ही मुख्यातिथि के रूप मैं शिरकत करेंगे ।
कमेटी ने फैंसला किया की अगर देहरा के माननीय विधायक होशियार सिंह इस उत्सव के मौके पर स्टार नाईट का आयोजन करते है तो इसमें दशहरा कमेटी पूर्ण रूप से सहयोग करेगी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा योगदान देगी ।
इसके अतिरिक्त झांकियां भी निकाली जानी हैं उसके लिए इशुक पात्र कमेटी के पास एक दो दिन में अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ग्राम पंचायत हरिपुर प्रधान राकेश कुमार उप प्रधान गोपाल कृष्ण विजय कुमार कीकर सिंह जिला परिषद सदस्य संजय धीमान डॉक्टर योगेश रैना वरिष्ठ नागरिक बाबू राम कवि राज नवीन वार्ड सदस्य अजय कुमार विवेक कुमार डॉक्टर प्रिंस डॉक्टर अरविंद हरपाल सिंह पुष्प रैना संजीवन गुलेरी अमित चौहान राज कुमार मदन घडू ब अन्य मौजूद रहे।
