थुरल में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर बनने के लिए पांच मई तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट – टाइम मल्टी टास्क वर्कर पालिसी 2020 तथा उसमें समय – समय पर हुए संशोधनों के अनुसार शिक्षा खंड थुरल के अधीनस्थ निम्न राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं व एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट- टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया मासिक मानदेय रुपये 5625 (शैक्षानिक सत्र के दस माह के लिए) नियुक्ति करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है ।

जिस के लिए खाली पदों की सूचना खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा खंड थुरल के कार्यालय सभी प्राथमिक पाठशालाओं व संबंधित ग्राम पंचायतों के कार्यालय में उपलब्ध होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों हेतु अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटो कापी मोबाइल नंबर सहित 20 अप्रैल से 05 मई 2022 तक इस शिक्षा खंड के कार्यालय में जमा करवा सकते है ।

निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छुट देय है। आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों जिनकी स्वप्रमाणितप्रतियॉ संलग्न की जानी है, की सूची निम्न प्रकार है।

इनमें दूरी प्रमाण पत्र संबंधित पंचायत सचिव अथवा शहरी स्थानीय निकाय में संबंधित कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ हो । जन्मतिथि / आयु प्रमाण पत्र । शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विभिन्न श्रेणियों के प्रमाण पत्र : ( क ) विधवा / अनाथ / सदभितदिव्यांग प्रमाण पत्र । ( ख ) ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्याधिक गरीब / दयनीय परिस्थति में रह रहा हो का प्रमाण पत्र। ( ग ) पति द्वारा परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र।

उन अभ्यर्थियों के लिए जिन के परिवार ने पाठशाला हेतु भूमि दान की है, भूमिदान का प्रमाण पत्र। अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछडा वर्ग / गरीबी रेखा के नीचे संबंध रखता हो का प्रमाण पत्र । अभ्यर्थी जिसके परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी में नहीं है का प्रमाण पत्र ।

उपरोक्त सभी प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हो। पाठशाला का नाम जिसमें मल्टी टास्क संबंधित ग्राम पंचायत वर्कर का रिक्त पद भरा जाना है।

इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैरघट पंचायत बैरघट,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कौना पंचायत कौना.

राजकीय प्राथमिक पाठशाला नरौली पंचायत धामण लाहड,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला भ्रान्ता पंचायत भ्रांता,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला पल्लाह पंचायत बटाहन,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूढी पंचायत मूंढी,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुढवा पंचायत पुढ़वा,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला घराणा पंचायत घराणा,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला डगेरा पंचायत घराणा,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलोटा पंचायत बलौटा,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला तमलोह पंचायत घराणा,

राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाटी पंचायत रोड़ा,

राजकीय माध्यमिक पाठशाला साई भ्रांता पंचायत भ्रांता,

राजकीय माध्यमिक पाठशाला भिल्ला पंचायत धामण लाहड,

राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौकी पंचायत टिपरी शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...