थाने के समीप बनी दुकान से चोरों ने लाखों का माल किया साफ

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए दुकान से लाखों रूपए का सामान चुरा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार किहार बाजार में दिनेश पठानिया करियाने की दुकानदारी का कारोबार करता है।

बुधवार को दिनेश पठानिया दुकान का सामान लाने के लिए बाहरी जिलों की मंडियों में गया था, जबकि दुकान पर उसकी पत्नी सुरेखा पठानिया थी। शाम को सुरेखा पठानिया ने दुकान बंद कर अपने घर चली गई। रात को उसकी दुकान के वेंटिलेटर को तोड़ कर चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर लाखों रुपए का सामान चुरा कर ले गए।

वीरवार को सुबह जब सुरेखा पठानिया ने दुकान खोली तो दुकान के अंदर दुकान का सामान बिखरा देखा। चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान ले गए थे। सुरेखा पाठनिया ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाना किहार में की। लोगों कहना है कि चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस थाना के साथ दुकान से चोर दुकान तोड़ कर सामान ले उड़े पर पुलिस को इसकी भनक तक लगने नहीं दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस थाना ने चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई न की तो चोरी के होंसले बुलंद होंगे और बेखौफ हो कर और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सलूणी डीएसपी शेरसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...