तोश के पांच पेड़ काटने पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस

--Advertisement--

तोश के पांच पेड़ काटने पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

अवैध रूप से तोश के पांच पेड़ काटने पर पंचायत प्रधान, दो वार्ड सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह एफआईआर जंगबनी वन बीट के वन रक्षक अनिकेत कुमार ने तीसा थाना में दर्ज करवाई है। वन रक्षक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह रूटीन की तरह अपनी बीट में गश्त पर थे।

मंडियोथ नामक स्थान पर तोश के पेड़ों के कटे हुए ताजा छिलके पड़े थे। थोड़ा आगे देखा तो वहां पांच पेड़ों के मिले। इसको लेकर छानबीन की तो उसे पता चला कि काटे गए पेड़ों का इस्तेमाल पंचायत की ओर से बनाए जा रहे किचन शेड में किया गया है।

वह निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे तो देखा कि काटे गए तोश के पेड़ों की लकड़ी को शटरिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यह कार्य पंचायत प्रधान करवा रहा था। पेड़ काटने को लेकर प्रधान के पास विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं थी।

वन रक्षक अनिकेत ने सनवाल पंचायत के प्रधान, दो वार्ड सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

अब पुलिस वन विभाग की टीम के साथ किचन शेड और जहां पेड़ काटे गए हैं, उस स्थान का निरीक्षण करेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि किचन शेड के निर्माण के लिए पांच पेड़ अवैध रूप से काटने पर पंचायत प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस इसमें आगामी कार्रवाई करेगी।

उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नंबर स्विच ऑफ आया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...