तेलका स्कूल को जल्द मिलेगा नया भवन

--Advertisement--

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

चम्बा – भूषण गुरुंग

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के नए भवन के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से विद्यार्थियों की दिक्कतों का हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला भवन के निर्माण हेतु सरकार की ओर से पांच करोड़ 45 लाख 51 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है।

पहली किस्त के तौर पर सरकार की ओर से दो करोड़ 25 लाख पांच हजार रुपए लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर निविदाएं प्रक्रिया निपटाकर ठेकेदार को दो करोड़ आठ लाख का काम अवार्ड भी कर दिया है। इसके साथ ही तेलका पाठशाला के नए भवन की निर्माण की मांग भी प्रदेश सरकार ने पूरी कर दी है।

इससे पहले पाठशाला के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने पूर्व शिक्षा मंत्री का भूमि पूजन समारोह में पधारने पर पुष्प गुच्छा भेंटकर स्वागत किया। बहरहाल, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने सोमवार को तेलका पाठशाला के नए भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखकर इलाके के लोगों को सौगात सौंपी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...