तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से 27 वर्षिय युवक की मौत

--Advertisement--

तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से 27 वर्षिय युवक की मौत

चुवाड़ी – भूषण गुरुंग

उपमंडल भट्टियात के नगर पंचायत चुवाड़ी में तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से 27 वर्षिय युवक की मौत हो गई। रविंद्र कुमार पुत्र चैन लाल चुवाड़ी बाजार में पैदल जा रहा था कि तेज रफ्तार बाईक ने उसे टक्कर मार दी।

जिसके चलते युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने स्तिथि को देखते हुए उसे टांडा रैफर कर दिया। टांडा ले जाते वक्त शाहपुर के पास रविंद्र ने दम तोड दिया।

थाना प्रभारी रमन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के युवक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...