कोटला – स्वयम
पुलिस चोंकी कोटला के तहत सिहुनी में शुक्रवार सांय 6 बजे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक छोटा बच्चा घायल हो गया।
बता दें कि 3 वर्षीय बच्चा वंश पुत्र सुमित सिंह राणा अपने परिवारजनों के साथ खेत मे घास लेने गया था। जब बापिस आने पर सड़क पार करते समय चननी की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक आई जो छोटे बच्चे से टकरा गई।
टक्कर मारने बाला मौका से फरार हो गया । वही बच्चे को शाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद टाण्डा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।
पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक बाले को पकड़ लिया है। मामला दर्ज कर के आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

