तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, ट्रैक्टर पलटने से 2 युवकों की मौत

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर के निकट सुतराहड़ में एक ट्रैक्टर के पलटने से पंजाब के 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामजी व शिप्पू निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। उक्त हादसा बीते मंगलवार की शाम को पेश आया है।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी विशाल वर्मा के अनुसार आशीष निवासी भांति सुलतानपुर (यूपी) ने बताया कि गुरप्रताप निवासी खियालाकलां ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था। जब वह ट्रैक्टर लेकर सुतराहड़ में पहुंचा तो वहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रामजी व शिप्पू निवासी अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गुरप्रताप व आशीष भी घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव नूरपुर अस्पताल भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...