तेज बारिश से एक मकान और 3 गौशालाएं क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

तेज बारिश से एक मकान और 3 गौशालाएं क्षतिग्रस्त

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण पिछले 3 दिनों के दौरान एक कच्चा मकान और 3 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर डंगे ध्वस्त होने तथा बिजली बोर्ड की लाइनों के नुक्सान की भी सूचना है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार एक कच्चे मकान और 3 गौशालाओं का लगभग 2.10 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। जबकि, बिजली बोर्ड की लाइनों की भी लगभग 17 हजार रुपये की क्षति हुई है।

इस मॉनसून सीजन में अगर जिला हमीरपुर में हुए कुल नुक्सान के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक जिला में 58 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का नुक्सान हो चुका है। इसमें से लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 33.31 करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग को 23.53 करोड़ और बिजली बोर्ड को 62.55 लाख रुपये की क्षति हुई है।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर छोटे-बड़े नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...