नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के विकास के लिए चलाई कल्याणकारी योजनायें
मंडी – अजय सूर्या
भाजपा जिला की बैठक जिला परिषद भवन के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। इस वैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हाल ही में प्रदेश की बैठक शिमला में सम्पन हुई उसके बाद अब सभी जिलों की वैठक हो रही है ।
बिहारी लाल शर्मा ने भाजपा आने बाले समय मे कौन से कार्यक्रम किस तरह करेगी इसकी जानकारी दी । 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का होना आज के समय में बहुत खुशी और गर्व का विषय है। राम लला की प्रतिष्ठा बाले दिन मंदिरों में भजन किये जायेंगे । 25 जनवरी से 20 मार्च तक राम लला के अनेको कार्यक्रम किये जायेंगे।
आज के समय मे हिमांचल प्रदेश में सभी वर्ग के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा आने बाले समय मे मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करेगी ।
इस वैठक में 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे । आज देश की जनता को मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है ।
मंडी लोकसभा के विस्तारक सुरेश शर्मा ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा , किसान मोर्चा, sc मोर्चा ,ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियो से कार्यक्रमो की जानकारी ली व आने बाले समय में किये जाने बाले कार्यक्रमो की रणनीति बनाई गई ।

