तीन महीने से लापता व्यक्ति का मिला कंकाल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

उपमंडल ठियोग में पिछले करीब तीन माह से लापता एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। मृतक की पहचान भगत राम उम्र 52 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगत राम 21 नवंबर, 2021 से लापता था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की भाभी सीमा ने बताया कि भगतराम बहुत ईमानदार और अच्छा आदमी था। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने उन्हें गुमराह किया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को भगत राम अपने घर से गाड़ी की किस्त जमा करवाने निकला था, उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने पुलिस थाना ठियोग में मामले की सूचना दी। करीब तीन महीने तक पुलिस द्वारा जांच के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आया तो, परिजनों ने इस फरवरी माह में डीजीपी संजय कुंडू से मुलाकात सीआईडी से मामले की जांच करवाने की मांग की, जिसके बाद एसपी वीरेंद्र कालिया के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई थी।

मृतक भगत राम की बेटी निशा ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। निशा ने बताया कि 21 नवंबर, 2021 जब उसके पिता घर से बाहर गए थे, तो उनके साथ चार-पांच लोग थे, जिस हालत में शव मिला है, ऐसे में उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

उधर, एसपी क्राइम ब्रांच स्टेट सीआईडी वीरेंद्र कालिया का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच के लिए कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलु की बारिकी से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...