तीन चरणों में बनेगा बनखंडी चिडिय़ाघर; सुक्खू बोले, कांगड़ा में मील का पत्थर साबित होगा प्रोजेक्ट

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, कांगड़ा में मील का पत्थर साबित होगा प्रोजेक्ट।

शिमला – नितिश पठानियां 

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने में बनखंडी चिडिय़ाघर परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांगड़ा के देहरा उपमंडल के बनखंडी में 619 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एक अत्याधुनिक वन्य प्राणी उद्यान स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना तीन चरणों में विकसित की जाएगी।

दिसंबर, 2024 तक इसके पहले चरण को कार्यशील करने की योजना है। इस प्राणी उद्यान में पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सफल कार्यान्वयन प्रधान मुख्य वन्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) वन्य जीव और मुख्य वन्य जीव वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) के नेतृत्व में एक संचालन समिति सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। प्राणी उद्यान पार्क का मास्टर ले-आउट प्लान और प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए पार्क में ओरिएंटेशन सेंटर, वॉक-इन एवियरी, प्रदर्शनी और थीम आधारित जोन जैसे काम्यक वन, दैवत्व वन, चित्रकूट, दंडक वन के अनुभव आगंतुकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। उद्यान में एक्वाटिक जोन, नॉक्टर्नल हाउस और मोनोरेल में सफारी इत्यादि विविध आकर्षण भी शामिल किए गए हैं।

चिडिय़ाघर में बनाया जाएगा ईको विलेज

सीएम ने कहा कि पार्क में एक कैफेटेरिया, भ्रमण क्षेत्र, जैव विविधता कोर्ट और हिमाचल की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक ईको विलेज भी स्थापित किया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल पद्धतियों को बढ़ावा देते हुए इस परियोजना में रीसाइक्लिंग प्रणालियां शामिल की जाएंगी।

कांगड़ा जिले में बनने वाला यह प्राणी उद्यान पर्यटकों को भ्रमण का यादगार अनुभव प्रदान करेगा। यह पार्क पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ जुड़ी जैव विविधता से रू-ब-रू करवाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...