तिरंगा साईक्लोथॉन के विजेताओं को सांसद ने किया पुरस्कृत

--Advertisement--

Image

समता चौक से तिरंगा साईकल रैली भी निकाली

धर्मशाला, 13 अगस्त – राजीव जसवाल

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा साईक्लोथॉन में अतुल कुमार ने पहला, अमनदीप ने दूसरा तथा विश्रुत शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्यातिथि सांसद किशन कपूर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

साइकलोथॉन का करीब दस किलोमीटर का रूट साईं खेल परिसर से आरंभ होकर आईटीआई दाड़ी, दाड्नू रोड, कंड, कोतवाली बाजार, चीलगाड़ी रोड वाया परिधि गृह, शहीद स्मारक से वापिस साईं खेल परिसर तक निर्धारित किया गया था।

इससे पहले समता चौक से तिरंगा साइकिल रैली भी निकाली गई जिसे उपायुक्त डा निपुण जिंदल तथा महापौर ओंकार नैहरिया, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली भी शहीद स्मारक से होते हुए साई खेल परिसर तक आयोजित की गई।

इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है तथा इसी दिशा भारत की आजादी का जश्न मनाने और देश के राष्ट्र ध्वज के गौरव में तिरंगा यात्राएं पूरे देश भर में आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए इस तरह के आयोजन काफी सार्थक सिद्व होंगे तथा देश की एकता और अखंडता को भी बल मिलेगा।

इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जिला भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में तीन लाख 40 हजार ध्वज पंचायत तथा नगर निकायों को उपलब्ध करवाए गए हैं।

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने कहा कि नगर निगम की ओर से तिरंगा साईक्लोथॉन का आयोजन किया गया विजेताओं को स्मार्ट सिटी की ओर से पुरस्कार भी वितरित किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...