तांत्रिक विद्या की आड़ में नाबालिग से दुराचार, पंचायत प्रधान निकला आरोपी, मौत का डर पैदा कर बनाया शिकार

--Advertisement--

शिमला में पंचायत प्रधान निकला आरोपी, परिवार की मौत का डर पैदा कर बनाया शिकार

हिमखबर डेस्क

शिमला जिला के एक क्षेत्र में तांत्रिक विद्या की आड़ में एक नबालिग लडक़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लडक़ी से एसी घिनौनी हरकत करने वाले शख्स ग्राम पंचायत का प्रधान है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिमला जिला के झाकड़ी थाना क्षेत्र की है।

पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे तांत्रिक विद्या और उसके परिवार की मृत्यु का डर दिखाकर 15 अक्तूबर और 17 अक्तूबर को अपने घर बुलाकर उसका यौन उत्पीडऩ किया। इससे पहले 21 सितंबर को भी आरोपी ने उसे तंत्र मंत्र का झूठा भय दिखाकर धमकाया था, ताकि वह किसी को कुछ न बताए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस थाना झाकड़ी में बीएनएस की धारा 65 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले के अनुसार 13 वर्षीय पीडि़ता 21 सितंबर को स्कूल जा रही थी। उसने गले में एक माला पहन रखी थी। उस समय रास्ते में पीडि़ता को आरोपी मिला और उसने पूछा कि उसे गले की माला किसने दी है। पीडि़ता ने जवाब दिया कि उसकी सहेली ने दिया है। इस पर आरोपी ने उसके गले में माला को छुआ और उसकी सहेली से कहा कि जब उसने माला को छुआ तो उसे झटका लगा।

सहेली ने पूछा कि ऐसा कैसे हो सकता है। तब आरोपी ने कहा कि उसे तंत्र-मंत्र का ज्ञान है और यह माला मंत्रों से सिद्ध की जानी चाहिए, नहीं तो उसके परिवार की मृत्यु हो जाएगी। आरोपी ने पीडि़ता की सहेली को यह भी कहा कि अगर तुमने अपने परिवार को इस बारे में बताया कि वो तांत्रिक विद्या जानता है, तो तुम्हारा परिवार मर जाएगा।

पीडि़ता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 15 अक्तूबर को जब वह स्कूल जा रही थी, तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और पानी पिलाया। इसके बाद उसने उससे अनुचित हरकत करने की बात कही। जब वो जाने लगी, तो आरोपी ने दरवाजे के पास उसका हाथ पकड़ लिया और उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। उस समय वह उसे तांत्रिक ज्ञान का डर दिखाकर धमका रहा था।

शिकायत के अनुसार 17 अक्तूबर को भी आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। वह डर के कारण उसके घर चली गई, जहां आरोपी ने फिर से उसके साथ गलत हरकतें कीं। एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पुलिस के हत्थे चढ़ी उद्घोषित अपराधी महिला, जानें किस मामले में चल रही थी फरार

हिमखबर डेस्क  कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अदालत से...

10वीं पास-फेल युवाओं के लिए नौकरी का मौका! 100 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी...

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...