तलाक लेने वाले हैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक! दोनों के रिश्तों में आई दरार? यह है वजह

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनो सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। यह कड़वाहट यहां तक पहुंच चुकी है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।

हालांकि दोनों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है, लेकिन धुआं तभी उठता है, जब आग लगी हो। बताया जा रहा है कि शोएब मलिक किसी दूसरी लडक़ी को डेट कर रहे हैं।

पाकिस्तानी रिपोट्र्स के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। अभी दोनों अलग-अलग घरों में रहे हैं। हालांकि इन अटकलों को सानिया के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने हवा दे दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। डेली पाकिस्तान न्यूज वेबसाइट के मुताबिक शोएब मलिक किसी लडक़ी को डेट कर रहे हैं।

लगातार आ रहीं इस तरह की पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें चल रही हैं। खैर दोनों की शादी वर्ष 2004-05 में हुई थी, तब से दोनों साथ रह रहे हैं और किसी प्रकार की कोई भी खबर रिश्तों को लेकर सामने नहीं आई, लेकिन अब रिश्तों में आई कड़वाहट चर्चा का विषय बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...