तरसेम सिंह को लकवे ने किया लाचार, विस्तर से उठने में नाकाम, गरीब परिवार ने लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

Image

तरसेम सिंह को मदद की दरकार, तीन महिनों से विस्तर पर, विस्तर से उठने में नाकाम, पहले मेहनत मजदूरी करके भरता था परिवार का पेट, गरीब परिवार ने लगाई मदद की गुहार।

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत परगोड के गांव सुरदयाल के तरसेम लाल पुत्र विचित्र सिंह पिछले करीब तीन महीने पहले लकवा की बीमारी से ग्रस्त है तीन महिने पहले पठानकोट के होटल में काम करने वाले तरसेम सिंह को होटल वालों ने बीमार हालत में घर भेज दिया ।

लेकिन जसूर पंहुचने पर हालत इतनी खराव हो गई कि वस से उतर सड़क पर लेट कर परिवार वालों को घर फोन करके उसे ले जाने को कहा जिसपर परिवार वालों ने वहां पंहुचकर तरसेम सिंह को तत्काल टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था । लेकिन 15 दिन उपचार के वाद उसे उसी हालत में डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया था।

इसको देखभाल घर पर ही करनी पडेगी । लेकिन आज उसकी स्थिति जिंदगी के उन दो पहलुओं पर हो चुकी है घर की आर्थिक स्थिति के कारण उसकी शारीरिक हालत प्रति दिन खराब होती जा रही है, 36 वर्षीय तरसेम लाल के माता पिता बुजुर्ग हैं, दो साल पहले इसकी शादी हुई थी व 10 महीने की एक बच्ची है पिता विचित्र सिंह 98 वर्ष व माता रोशनी देवी 85 के बुजुर्ग हैं।

लाचार परिवार तरसेम लाल के उपचार हेतु बहुत चिंतित व असमर्थ हैं ,लेकिन बुजुर्ग माता पिता व 23 वर्षीय पत्नी को आशा है कि एक बार किसी अच्छे अस्पताल में उपचार मिले तो शायद तरसेम लाल की जिंदगी को बचाया जा सकता है लेकिन अस्पताल का नाम सुनकर पैसों के वारे में परिवार सोचने को मजवूर है।

एक और जहां परिवार के मुखिया के बीमार होने पर खाने के लाले पड रहे है। उपर से आज के युग का मंहगा उपचार परिवार वालों को सता रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस गरीब परिवार की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहारा पैंशन योजना के तहत मदद करनी चाहिए व सरकार को गरीव के इलाज के लिए उचित सहायता करनी चाहिए ताकि गरीव परिवार परिवार को राहत मिल सके।

वहीं स्थानीय पंचायत के निवासी सुल्तान सिंह 5 हजार रूपये, ,कैप्टन प्रमोद सिंह ने तरसेम के ईलाज के लिए 11 हजार,विक्रम सिंह नरियाल 10 हजार, करनाल सिंह सुरदयाल 10 हजार, वलवीर सिंह नेरा से 2 हजार रूपये से तरसेम सिंह के इलाज के लिए दे रहे है।

वहीं इन्होने कहा कि और भी कोई इस गरीब परिवार की मदद कर सकता है तो वह तरसेम की पत्नी के एकाऊंट नंवर 39940412075(SBI) हारचक्कियां के एकाऊंट में डाल सकता है ताकि परिवार को तरसेम सिंह के इसाज के लिए मदद हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...