
चम्बा – भूषण गुरुंग
आज स्वामी राजेश्वराननद भारती नर्सिंग ट्रेनिंग संस्थान में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिस में इलाको के काफी गणमान्य लोगों ने शिरकत कि। इस सेमिनार का मुख्या उदेशय लोगो को तनाव मुक्त करवाना था। इस सेमिनार मे मानसिक तनाव,आत्म हत्या औऱ बहुत सारी मानसिक बीमारियों के बारे मे चर्चा की गई।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश नर्सिंग एस्सोसियेशन के अध्यक्ष अरुणा लूथरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके मे नर्सिंग कॉलेज के ट्रस्टी तरण मल्होत्रा और देविन्दर राज महाजन के द्वारा मुख्या अतिथि को नर्सिंग कॉलेज की औऱ मोमेंटो और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया । साथ मे बाहर से आए हुए जो भी मेहमान थे। उनको भी बैच और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर के इस सेमीनार में सुषमा ठाकुर पीअनो धीर शिमला, इंदु कश्यप, सीता ठाकुर, कुसम गुरूंग प्रिंसिपल चम्बा, अंजु ठाकुर ने इस कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षित किया। हरिगिरि के सिनियर डॉक्टर राकेश शर्मा, डॉ ओक जेडका, नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल कांता अजय कुमार, नर्सिंग स्टाफ और स्टूडेंट मौजूद रहे।
कॉलेज के प्रधानाचार्य कांता अजय कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार को सफल बनाने का श्रय स्वामी राजेश्वराननद भारती नर्सिंग संस्थान के डायरेक्टर तरुण मल्होत्रा औऱ देविन्दर महाजन को जाता है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अंत में सभी बाहर से आने वालों मेहमानों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोग मौजूद थे।
