ड्रीम्ज कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, विक्रमादित्य सिंह बोले—युवा देंगे प्रदेश को नई ऊंचाइयां

--Advertisement--

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित, युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह

हिमखबर डेस्क

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन सुंदरनगर के समीप खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। ‘

उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत ही सफलता की कहानी लिखती है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला युवा किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है और युवा शक्ति प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना कर रहा है। बेमौसमी वर्षा और बदलते मौसम का असर विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी पर पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में विकास की दिशा तय करते समय नई तकनीक को अपनाते हुए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि विकास विनाश में न बदले। उन्होंने कहा कि मानव निर्मित आपदाओं को रोकने तथा सतत विकास को अपनाना समय की आवश्यकता है।

मंत्री ने कहा कि हिमाचल पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है और यदि हमें आगे बढ़ना है तो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों को अपनाकर प्रदेश के विकास में योगदान दें।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर पूछा जाता है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया, जबकि मंडी का पंडोह डैम जैसे बड़े प्रोजेक्ट स्वयं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में इसरो, एम्स और आईआईटी जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों की नींव रखी गई, जिनकी बदौलत आज भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ एमओयू किया गया है, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, कटिंग, कलवर्ट और ड्रेनेज आदि कार्य वैज्ञानिक तरीके से किए जा सकें और भविष्य में नुकसान की आशंका कम हो।

इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, पंजाबी तथा धार्मिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रबंध निदेशक नरेश चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि प्रधानाचार्य विवेक कुमार गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ये रहे उपस्तिथ

समारोह में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष हरिंदर सेन, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में चरस के युवक और युवती गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कांगड़ा पुलिस ने 262 ग्राम चरस के साथ...