डॉ. रचना गुप्ता होंगी हिमाचल लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 अगस्त – जसबाल ठाकुर 

हिमाचल लोक सेवा आयोग को नया अध्यक्ष मिल गया है। प्रदेश सरकार ने डॉक्टर रचना गुप्ता को हिमाचल लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति डॉक्टर रचना गुप्ता की कार्य अवधि पदभार की तारीख से छह वर्ष या फिर 62 वर्ष की उम्र सीमा तक होगी।

डॉक्टर रचना गुप्ता को अजय कुमार के स्थान पर आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर छह अगस्त को वर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार सेवानिवृत्त हुए हैं।

बता दें कि रचना गुप्ता वर्तमान में आयोग में वरिष्ठ व एकमात्र सदस्य है। मौजूदा जयराम ठाकुर सरकार ने जुलाई 2018 में उन्हें आयोग में सदस्य के पद पर नियुक्त किया था। रचना गुप्ता एक हिन्दी दैनिक की राज्य संपादक रही हैं।

शिक्षक माँ और सरकारी अधिकारी पिता की बेटी रचना की पत्रकारिता में दिलचस्पी उनके पिता के चलते हुई, जो डीपीआरओ शिमला के पद पर तैनात थे।

उन्ही के उत्साहवर्धन के चलते रचना गुप्ता ने विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की पढाई की और फिर कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया।

सदन रहे कि पूर्व वीरभद्र सरकार ने लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर भी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े केएस तोमर की नियुक्ति की थी।

प्रदेश सरकार ने लोकसेवा आयोग में तीन सदस्य भी तैनात किए हैं। अधिसूचना के अनुसार आईएएस राकेश शर्मा, आईएएस राजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत) और डॉ. ओम प्रकाश शर्मा को सदस्य लगाया है। इनका कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी करने तक रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...