डॉक्टर राजीव भारद्वाज का शाहपुर में भव्य स्वागत

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

आगामी समय में देश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बैठक और जनसभा का दौर जारी है। इसी कड़ी में चंबा और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर राजीव भारद्वाज का गुरुवार को शाहपुर में भव्य स्वागत किया गया।

डॉक्टर राजीव भारद्वाज का स्वागत जिला महामंत्री राकेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया। सबसे पहले भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने डॉक्टर राजीव भारद्वाज को लड्डू खिलाकर टिकट मिलने पर बधाई दी।

इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों ने प्रभावित होकर देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर राजीव भारद्वाज भाजपा के कर्मठ नेता हैं। लंबे समय से वह सक्रिय राजनीति में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। शाहपुर का हर कार्यकर्ता उन्हें जीतकर केंद्र में भेजेंगे।

ये रहे उपस्थित

महामंत्री राकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष अशोक, वशिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नैना देवी, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, महामंत्री जन्म सिंह सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सीमा, पवन शर्मा, जिला कार्यकारी सदस्य सुनीता चौधरी, सदस्य जरासंध, जिला आईटीआई के संयोजक जसविंदर सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव रजनी ठाकुर, महिला सदस्य निशा शर्मा, महिला मोर्चा जिला की उपाध्यक्ष अरुणा रानी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कौशल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनी बाला, मोर्चा के अध्यक्ष सुजान सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, मोर्चा के सचिव जय करण, महामंत्री सतीश, तिलक शर्मा, किसान मोर्चा की सचिव की तिरुपता देवी, नवनीत शर्मा, गगन सिंह गौरा आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...