डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक से,लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

 

नूरपुर सिविल अस्पताल में मंगलवार को 14वें दिन भी डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक जारी रही। इस बारे जानकारी देते हुए एमएस डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर डॉक्टर्स पिछले 14 दिन से रोजाना दो घण्टे की पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। लेकिन उनकी मांगों को गम्भीरता से नही सुना जा रहा।

उन्होंने कहा कि अगर सरकर उनकी मांगों को मानती है तो वह यूनियन पदाधिकारियों के आदेश पर अमल करेंगे। वहीं यदि सरकार ने उनकी मांगें नही मानी तो वह अपना आंदोलन तेज कर देंगे।

उन्होने बताया कि उनकी मांग है कि सरकार नई वेतनमान विसंगतियों को दूर करे। बेसिक एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब के बराबर की जाए। अनुबंध डॉक्टर्स को नियमित डॉक्टर्स के समान वेतन दिया जाए।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार इनकी मांगों को नही मानती है तो इनका आंदोलन और उग्र रूप लेगा।मुख्यमंत्री बीमार होने की बजह से उनसे यूनियन की बात नही हो पाई है।

मुख्यमंत्री अब शिमला बापिस आ गए हैं और हमें उम्मीद है कि बे हमें जल्द बातचीत के लिए बुलाएंगे ओर हमारी मांगों बिचार विमर्श करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...