
चम्बा- भूषण गूरुंग
जिला चम्बा में आज HMOA चम्बा और मेडिकल कॉलेज चम्बा के सभी डॉक्टर पैन डाउन स्ट्राइक पर थे। सुवह 9,30 से11,30 बजे तक डाक्टरों ने सेवाए नही दी। सुबह दो घंटे तक डॉक्टर बाहर रहे और जबकी मरीज ओपीडी के दरबाजे पर इंतज़ार करते रहे।
डॉक्टर वेतन विसगतियो को लेकर हडताल कर रहे है। उन्होंने 17 फरवरी तक हड़ताल जारी रखने व उसके बाद छुट्टी में चले जाने की चेतावनी दी है।
डॉक्टरों की मांग है कि पंजाब की तर्ज में ही उनका बेतन कीया जाए। सरकार यदि मांगो को नही मानती है तो आंदोलन को औऱ भी तेज़ कर दिया जायेगा।
गौरतलब है कि इस आंदोलन की बजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के मेडिकल कॉलेज औऱ बड़े हस्पतालों और उनके तिमांमदार परेशान होकर इधर उधर घूमते नज़र आए है।
हालाँकि पूरे जिले मे इमेरजैंसी सर्विस सुचारू रूप से चालू रहा।हड़ताल की बजह से कोविड टिकाकरण की सैम्पलीग भी नही की गई।
