
डीएवी स्कूल नगरोटा सूरियां के बच्चों ने पहले दिन जीत के साथ खेलों में किया आगाज
नगरोटा सूरियां – व्युरो
डीएवी नगरोटा सूरियां में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल की जोन डी की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें मनीष धीमान शाखा प्रबंधक एसबीआई नगरोटा सूरियां ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस खेल प्रतियोगिता में डीएवी नगरोटा सूरियां, डीएवी देहरा, डीएवी आलमपुर, काँगु, हमीरपुर, नादौन भरोली, के कुल 6 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में खो खो ओर क्रिकेट की 11 प्रतियोगिता होगी। जिसमें से क्रिकेट के 6 खो खो के 5 मैच करवाए जाएंगे। आज पहले दिन लड़कों में डीएवी नगरोटा सूरियां व डीएवी देहरा के बीच खो खो का मैच हुआ। जिसमें डीएवी नगरोटा सूरियां 18-1 से विजेता रहा।
डीएवी नगरोटा सूरियाँ की टीम ने जीत के साथ इस खेल प्रतियोगिता में आगाज किया । इसी के साथ दूसरा मैच क्रिकेट का खेला गया जो कि डीएवी नादौन भरौली और डीएवी कांगू के बीच में हुआ। नादौन भरौली ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 5 विकेट पर 74 रन बनाए और डीएवी कांगू की टीम ने बड़े ही रोमांचक मुकाबले में 3 बॉल शेष रहते 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया ।
इस मौके पर जानकारी देते हुए डीएवी स्कूल नगरोटा सूरियाँ की प्रिंसिपल एकता अत्रि ने बताया कि दो दिवसीय खेलो का अगले कल समापन किया जाएगा। जिसमे डीएवी घिरयोह मंडी के प्रिंसिपल व डीएवी नगरोटा सूरियां के मैनेजर संजीव ठाकुर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आज के मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक मनीष धीमान ने इस मौके पर सभी स्कूल बच्चों को शुभकामनाएं दी।
