
शाहपुर – अमित शर्मा
डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में “परीक्षा पर चर्चा” बिषय पर कला व पेंटिग स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा नवमी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों में भूमिका, आंशिका कौशल, प्रियांशु, दिव्या और शियना का प्रदर्शन बढ़िया रहा। प्रधानाचार्या एकता अत्रि ने उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वहीं अध्यापिका कुसुम और नरेश ने चित्रकला का निरीक्षण किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या एकता अत्रि ने बताया कि परीक्षा में बच्चों को तनाव से दूर कर उनके मनोवल को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2018 में परीक्षा पर चर्चा की शुरुवात की थी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से बच्चों में आत्मवल,आत्मविश्वास के साथ परीक्षा को उत्सव के रूप में स्वीकार करने की प्रेरणा मिलती है।
इन्ही प्रेरणास्पद तथा उपयोगी मंत्रो को ध्यान में रखते हुए पेंटिग व आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन आज किया गया। जिसमें बच्चों ने चित्र के माध्यम से परीक्षा पर अपने विचार सांझा किया ।
