डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें

--Advertisement--

Image

ऊना, 20 फरवरी – अमित शर्मा 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को विधानसभा क्षेत्र हरोली के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई व सड़क योजना के लोकार्पण और शिलान्यास किये। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपए की सौगातें दी।

उन्होंने ग्राम पंचायत नगनोली में उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इसके बाद पंडोगा, पालकवाह, सिंगा, हलेड़ा, पूबोवाल में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

इन योजनाओं पर जल शक्ति विभाग द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत ईसपुर में प्रमुख धार्मिक स्थल दमामी के लिए 6 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने के साथ चंदपुर में बनने वाले पुल का भी भूमि पूजन किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो योजनाएं लंबित चल रही हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

जिसके लिए अधिकारियों को एक्शन प्लान के साथ-साथ दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने विपक्ष को भी धीमी गति से चलने की नसीहत दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...