
व्यूरो- रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले माइग्रेट मजदूर अब सस्ते राशन से अछूते नहीं रहेंगे। प्रदेश के हर सरकारी डिपुओं में अब प्रवासी मजदूर सस्ता राशन ले सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड नंबर रजिस्ट्रर करवाना होगा। वन नेशन वन कार्ड के तहत यह सुविधा एनएफएसए कार्ड धारकों को मिलेगी। कोविड काल में दूसरे राज्यों से हिमाचल में आए मजदूरों को यह राहत दी गई है।
इसी के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग ने पांच सरकारी विभागों को भी पत्र लिखा है। यह पत्र पर्यटन विभाग, ग्रामीण व शहरी विकास विभाग, इंडस्ट्री, लैबर कमीश्नर को लिखा गया है। इन सभी विभागों को कहा गया है कि उनके पास जितने भी माइग्रेट मजदूर कार्य कर रहे है,
उन्हें वन नेशन वन कार्ड के बारे में बताया जाए, ताकि राज्य के पांच हजार सरकारी डिपुओं में कहीं से भी वे सस्ता राशन ले सके। अगर प्रदेश के किसी भी डिपुओं में माइग्रेट मजदूरों को राशन नहीं मिलता है, तो ऐसे में टोल फ्री नंबर 1967 में शिकायत कर सकते हैं।
