डिग्री फर्जीवाड़ा : टीजीटी की डिग्री की होगी जांच

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सैकड़ों प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की डिग्री जांच के दायरे में आ गई है। शिक्षा विभाग द्वारा इसी साल 31 मार्च व इसके बाद नियमित किए गए सभी टीजीटी की डिग्रियों के वेरिफिकेशन के आदेश जारी किए हैं।

शिक्षकों की बीए, बीएससी, बीकॉम सहित बीएड की डिग्री को भी जांचा जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि इन शिक्षकों ने किस विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री पूरी की है। इन्होंने जो पढाई की है क्या वह पत्राचार के माध्यम से हुई है या नियमित दाखिला लेकर पढ़ाई की है।

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग शुभकर्ण ङ्क्षसह ने इस संबंध में सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को सर्कुलर जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य, उच्च विद्यालयों के मुख्य अध्यापक और मिडल स्कूल के इंचार्ज अपने अधीन कार्यरत ऐसे शिक्षक जिन्हें 31 मार्च के बाद नियमित किया गया है उनकी डिग्रियों की वेरिफिकेशन करवाए। यदि जांच में लगता है कि किसी शिक्षक की डिग्री वैद्य नहीं है तो वह मामला तुरंत निदेशालय को भेजे।

जिन डिग्रियों पर संदेह होगा शिक्षा निदेशालय उनकी वेरिफिकेशन करवाएगा ताकि सच सामने आ सके।

आयोग ने लिखा था पत्र                                    हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों में फर्जी डिग्री के मामले सामने आए थे। हजारों फर्जी डिग्रियां होने के सबूत मिले थे। पुलिस ने फर्जी डिग्री की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की जांच में भी फर्जी डिग्रियों के मामले सामने आ चुके हैं।

आयोग ने हाल ही में राज्य सरकार को भी पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि हाल ही में जिन शिक्षक, कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई है उनकी डिग्रियों की जांच करवाई जाए ताकि कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसने फर्जी तरीके से डिग्री लेकर सरकारी नौकरी हासिल की हो वह पकड़ में आ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...