डाडासीबा अस्पताल में बढ़ाई जाएं सुविधाएं

--Advertisement--

Image

डाडासीबा – शिव गुलेरिया

कैप्टन संजय पराशर ने डाडासीबा अस्पताल में आम जनता को पेश आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया है। इस अस्पताल पर जसवां-परागपुर की लगभग 60 हजार की आबादी निर्भर है।

वीरवार को लंडियाड़ा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम में संजय पराशर ने कहा कि उन्हें आरटीआइ के माध्यम से जानकारी मिली है कि खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय और डाडा अस्पताल में विभिन्न श्रेणियों के 51 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 21 पद खाली हैं। बीएमओ कार्यालय से लेकर अस्पताल में 34 कर्मचारी ही तैनात हैं।

अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के चार पद स्वीकृत हैं, मगर चारों ही खाली चल रहे हैं। इससे कई बार सफाई व्यवस्था भी चरमरा जाती है। इसके अस्पताल में कुक, वार्ड ब्वाय, ड्राइवर, धोबी और आया के पद रिक्त हैं।

वरिष्ठ लैब सहायक, हेल्थ एजुकेटर, आपरेशन थियेटर सहायक और मेल हेल्थ सुपरवाइजर के पद खाली हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तो स्थापित की गई है लेकिन अभी तक रेडियोलाजिस्ट का पद ही नहीं भरा जा सका है।

पहले प्रतिनियुक्ति के आधार पर रेडियोलाजिस्ट सप्ताह के एक दिन बुधवार को आता था, लेकिन अब करीब छह माह से वह भी नहीं आ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2019 में इस अस्पताल को अपग्रेड कर 50 बिस्तर वाला बना दिया लेकिन विडम्बना है कि अस्पताल परिसर में कैंटीन ही नहीं है।

इस अस्पताल पर लंडियारा, रैल, कस्बा जागीर, बस्सी, बठरा, भनेड़, अप्पर व लोअर बलवाल, नंगल चौक, गुरनबाड़, जम्बल, अप्पर भलवाल, लोअर भलवाल और लग समेत आसपास की 40 पंचायतों की हजारों की आबादी निर्भर है।

ऐसे में यहां स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह से मजबूत होना चाहिए। विभाग को जल्द से जल्द यहां बुनियादी सुविधाएं जुटाने सहित रिक्त पदों को भरने की पहल करनी चाहिए।

संजय पराशर ने इस दौरान लंडियाड़ा पंचायत के वासियों को चटवाल में स्थित शिव मंदिर में 18 जून को होने वाले महायज्ञ के लिए निमंत्रण पत्र भी दिए।

ये रहे मोजुद

कार्यक्रम में पवन कुमार, साहिल, अनूप, परवीन कुमार, हरबंस लाल, प्रेम चंद, आशा देवी और काजल मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...