डलहौज़ी तक रेल-लाइन विस्तार हेतु रेल-मंत्री से किया अनुरोध

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया
चम्बा-कांगड़ा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से भेंट कर उनसे हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी ज़िला चम्बा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल डलहौज़ी को पठानकोट रेल-मार्ग से जोड़ने के प्रस्ताव को  आगामी वर्ष के बज़ट में सम्मिलित करने का अनुरोध किया।
सांसद किशन कपूर ने रेल मंत्री को बताया कि सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न प्रदेश के जिला चम्बा में स्थित पर्यटन स्थल डलहौज़ी एक ऐतिहासिक नगर है जिसका सम्बन्ध नेताजी सुभाष चन्द्र बोस  और क्रांतिकारी सेनानी अजीतसिंह से भी है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के साथ डलहौज़ी केंट और बकलोह जैसी छावनियां भी जुड़ी हैं जहां से सैनिकों की आवाजाही बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सुरंग-तकनीक के माध्यम से इस रेल मार्ग के निर्माण की लागत को भी कम किया जा सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री ने डलहौज़ी को रेल लाइन से जोड़ने के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...