डलहौजी हिल टॉप स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक दिवस

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

डलहौजी हिल टॉप स्कूल का आज स्कूल परिसर मैं वार्षिक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें स्कूल के स्थानीय बच्चों और बाहर के प्रदेशों से स्कूल में पड़ने वाले हॉस्टल के बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

हिमाचल से राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें शिरकत की जबकि भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह, डलहौजी से संबंध रखने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य वरुण शर्मा और हॉकी टीम के 2 अन्य सदस्यों ने भी इस वार्षिक उत्सव में विशेष अतिथि के रुप में हिस्सा लिया।

डलहौजी की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डी एस ठाकुर और हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्डा, प्रीति गंडोत्रा और आशु गंडोत्रा भी उपस्थित थे।  स्कूल के चेयरमैन डॉ सुधीर धवन और स्कूल की प्रेसिडेंट पूनम राय धवन ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर और अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके सबका मन मोह लिया
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इंदु गोस्वामी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ जरूर पर किताबी कीड़ा ना बनाओ और उन्हें दूसरी गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि स्कूल को कोरोना काल में अब्दुल कलाम अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया और स्कूल में पुलवामा पीड़ित बच्चों को सौ परसेंट छात्रवृत्ति देकर उन बच्चों के प्रति अपनी संवेदना और मानवता का परिचय दिया है जोकि बड़ी खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि इस स्कूल से पढ़कर गए बच्चे भारत के उत्तम संस्थानों पर काम करके स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर भी खुशी हुई कि शहनाज गिल भी इस स्कूल में पढ़ी थी।

भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह ने स्कूल के बच्चों को कहा कि वह पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचि ले और अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि उन्हें खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए कोई नहीं था परंतु आज तो भारत सरकार खेलो के प्रति लोगों में बहुत जागरूकता बढ़ा रही है।

सुधीर धवन और पूनम राय धवन ने मुख्य अतिथि सुश्री इंदु गोस्वामी को स्मृति चिन्ह देकर और शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इंदु गोस्वामी ने भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह, भारतीय हॉकी टीम के सदस्य वरुण शर्मा, पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, डी एस ठाकुर और मनोज चड्डा को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...