डमटाल मे लोगो की समस्याओं को सुनने पहुंचे इंदौरा के पूर्व विधायक व वर्तमान में सामान्य उद्योग निगम के वाइस चेयरमैन मनोहर धीमान

--Advertisement--

Image

शम्मी धीमान- इंदौरा 

डमटाल विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ते आंद्रून डमटाल में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मनोहर धीमान का हार पहना कर भव्य स्वागत किया , और पूर्व मे इंदौरा के विधायक व सामान्य उद्योग निगम के वाइस चेयरमैन मनोहर धीमान ने लोगों की समस्याओं को सुना व कुछ समासाओं का समाधान किया और प्रशासन को जल्दी से जल्दी उनकी समस्याओं समाधान करने के आदेश दिए तथा लोगो को उनके काम करवाने का आश्वासन दिया।

लोगो ने मनोहर धीमान को पीने के पानी , सड़क , और युवाओं के लिए खेल का मैदान की समस्याएं बताई ताकि युवा पीढ़ी नशे की और न जाए , वही लोगों ने मनोहर धीमान की सराहना करते हुए कहा कि जो काम उन्होंने विधायक रहते हुए करवाए थे वह आज भी उन्हें याद है।

लोगो ने बताया कि पहले उनके गांव में आने वाले रास्ते की हालत इतनी खरब थी की उस रास्ते पर पैदल चलना भी नामुमकिन था , वही लोगों की समसाओं को सुनते हुए मनोहर ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के वारे अवगत करवाया ताकि लोगो से सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके।

युवाओं ने सरकार से लगाई रोजगार की गुहार।

आंद्रून डमटाल में लोगों की समस्याओं को सुनते ही युवाओं ने सरकार से रोजगार की मांग करते हुए कहा की हम लाखों रुपए अपनी पढ़ाई पर खर्च कर चुके है मगर आज तक हमे कोई रोजगार नही मिल पाया है।

वही मनोहर धीमान ने बताया कि विधायक रहते हुए उन्होंने कंदरोडी स्थित मलोट मे जो उद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया था उसमे बड़े – बड़े उद्योगपति उद्योग लगा रहे हैं जिसमे मनोहर धीमान ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें आने वाले समय में वहा जरूर रोजगार दिलवाने का प्रयास किया जाएगा और ताकि उनके घर का खर्च आसानी से चल सके।

कोरोना की तीसरी वेव्स को मद्देनजर रखते हुए लोगो को मास्क बांटे।

मनोहर धीमान ने कोरोना की तीसरी वेव्स को मद्देनजर रखते हुए लोगों को मास्क बांटे और लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी तक टला नहीं है मास्क का उपयोग जरूर करे ताकि आने वाले समय में किसी को भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

मनोहर धीमान का बच्चों के प्रति प्रेम देखने को मिला।

लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद मनोहर धीमान बच्चों से मिले , जहा साफ तौर पर बच्चों के प्रति उनका प्रेम देखने को मिला कुछ देर बच्चों से बातें करते करते वह आपने बचपन की यादों को ताजा करने लगे और बच्चों के साथ बातें करते नजर आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...