
काँगड़ा – राजीव जस्वाल
कांगड़ा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश की हर एक विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास करवा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण आने वाले एक वर्ष में प्रदेश का ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां नल से पानी की सुविधा ना जुड़ा हो।
चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव जन्यानकड़ में हर घर में नल जल योजना गांव दौलतपुर, धमेड, कुलथी, जन्यानकड, जलाड़ी,समेला, तरसूह, सकोट, तकीपुर, पलवाना, घट्टा, चौंदा समेत 12 गांव में18 करोड़ रुपये की हर घर में नल जल योजना बनाई जा रही है।
सरकार अपने खर्चे से हर घर में नल लगवा रही है। उन्होंने बताया कि जन्यानकड में ओवर हेड वाटर टैंक बनकर तैयार है और जल्द की इस योजना का लाभ पंचायत को मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में ऐसी कोई योजना नहीं थी।
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री की यह योजनाएं गरीब परिवार के लिए है। जिसका लाभ अब गरीबों को मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल की सरकार में कांगडा विधान सभा क्षेत्र का विकास जो की पिछले पांच साल में 20 साल के लिए पिछड़ चुका था अब मुख्यमंत्री कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास धीरे धीरे पटरी पर लाया जा रहा है।
