
शाहपुर – नितिश पठानियां
उपमंडल शाहपुर की ग्राम पंचायत ठारू विकास ‘ खण्ड रेत के खब्बर गाँव वार्ड न० 1 में पिछले 40-45 दिनों से पानी की समस्या चल रही है। इस बारे में विभाग को तीन चार बार कर अवगत किया गया। परन्तु उसके उपरान्त भी विभाग के कर्मचारी टाल मटोल करते हैं। कभी कहते हैं कि पानी के सोर्स में कोई समस्या है। कभी कहते हैं की पानी चढ़ता नहीं है।
उप-प्रधान ठारू पंचायत के बोल
इसी संधर्ब में सुरिन्द्र सिंह ठाकुर उप-प्रधान ठारू पंचायत 29 मई 2022 को नोहली गए थे। जहां पर उन्होंने देखा कि जल शक्ति विभाग के पानी का सोर्स है। तथा वहा पाया गया कि सोर्स में पानी या अन्य कोई भी समस्या नहीं है। जब इस बारे में उन्होंने विभाग को बताया तो विभाग की तरफ से कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया गया।
सुरिन्द्र सिंह ठाकुर उप-प्रधान ठारू पंचायत का कहना है कि ठारू पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से ठारू पंचायत को पानी पीने की स्कीम बजट सहित स्वीकृत हुई थी।
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण प्रदेश में सत्ता परिबर्तन हुआ और भाजपा सरकार सत्ता में आई। लेकिन पांच बर्ष पूरे होने पर भी प्रदेश सरकार ठारू पंचायत में पीने के पानी की स्कीम को पूरा नही कर पाई। जिसका खमियाजा आज जनता भुगत रही है। उनका मानना है कि ये सारा मामला राजनीति से प्रेरित है।
गांबवासियों के बोल
जहां इतनी गर्मी में पिछले 40-45 दिनों से इस गाँव के लोगों को पीने के पानी का अभाव है। इस पर विभाग मौन है। जहां पर सरकार कहती है कि हर घर नल, हर घर जल, देंगे। उस पर यह सरकार की ‘नाकामी है या विभाग का ढीला रवैया।
जिस पर रूपा देवी, राजो देवी, दीनू राम काला राम, हरि सिंह, प्रेमचन्द अनय, पवन, पंकज, उजला देवी बीना देवी, पुरुषोतम आशु, अल्का, अर्जुन सीना, प्रवीना देवी अनिल, सुनील संजना, अमन सभी ने भारी रोष जताया है। उनका कहना है कि अगर इस पर कोई विचार न किया गया तो हम सब विभाग के कार्यालय में अन्दोलन करने से परहेज नहीं करेंगे।
