ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाते झुलसा लाइनमैन, मौके पर मौत
शिलाई, 6 अप्रैल – नरेश कुमार राधे
पुलिस चौकी रोनहाट के तहत ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगा रहे एक बिजली बोर्ड के कर्मी की झुलसने से मौत हो गई है। हादसा, शुक्रवार को पेश आया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक लाइनमैन जगत सिंह पुत्र लगनू राम निवासी गांव पनोग, तहसील शिलाई, कोनला च्योग में ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगा रहा था। इस दौरान अचानक ही कर्मी को करंट का जोरदार झटका लगा। लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी प्रीतम के बोल
शिलाई के थाना प्रभारी प्रीतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

